{"_id":"599f2d244f1c1b96528b4955","slug":"151503604004-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहन गांव में पूर्व सैनिक की हत्या, खेतों में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहन गांव में पूर्व सैनिक की हत्या, खेतों में पड़ा मिला शव
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
गांव बिसाहन के खेतों मेें वीरवार को गांव के ही पूर्व सैनिक कृष्ण का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना बेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भेज आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक के पूर्व सैनिक के गले में चोटों के निशान मिले हैं। कृष्ण करीब 6 माह पहले ही फौज से सेवानिवृत्त हुआ था और इन दिनों वह अपनी पेंशन के कागजात तैयार करवा रहा था। वीरवार सुबह कृष्ण का शव गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में पड़ा हुआ मिला। परिजनों के अनुसार कृष्ण बुधवार शाम से ही लापता था और उन्होंने उसे काफी तलाश किया।
पुलिस के अनुसार कृष्ण के गले पर निशान होने के चलते प्रारंभिक जांच में ही ऐसा लग रहा है कि कृष्ण की हत्या की गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस के द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक के शव की सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र, बेरी थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाने के लिए मौके पर फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है कि आखिर हत्या के पीछे क्या कारण हैं।
वर्जन
वीरवार को गांव बिसाहन के खेतों के बाहर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी और मौके पर पहुंच जांच की तो पता चला कि शव गांव बिसाहन के पूर्व सैनिक कृष्ण का है, जिसके गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मामले का खुलासा हो पता लग पाएगा।
- संदीप कुमार, बेरी थाना प्रभारी।
- मृतक के गले पर चोट के निशान, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज