फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 मीटर दूर छोड़कर आए थे बाइक, हथियार लहराते हुए बाइक तक पहुंचे बदमाश

50 मीटर दूर छोड़कर आए थे बाइक, हथियार लहराते हुए बाइक तक पहुंचे बदमाश

Sat, 18 May 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
50 मीटर दूर छोड़कर आए थे बाइक, हथियार लहराते हुए बाइक तक पहुंचे बदमाश
झज्जर। झज्जर में विशाल मेगा मार्ट के संचालक अशोक को गोली मारने वाले तीन बदमाश घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूूर बाइक छोड़कर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक तक पहुंचे। जिसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर बाईपास की तरफ चले गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद किया। वहीं आसपास दूसरा खोल बरामद करने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला। घटना को लेकर स्टाफ सदस्यों से एक-एक करके पूछताछ की गई लेकिन कोई भी बदमाशों का हुलिया नहीं बता पाया।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विशाल मेगा मार्ट के कैमरे तीन दिन पहले ही बंद हो गए थे क्योंकि शोरूम की सेटिंग चेंज करने के चलते कैमरों की साइड चेंज के लिए उतारे गए थे। शोरूम के आसपास में करीब 10 दुकानों पर कैमरे लगे हैं लेकिन अभी तक किसी से फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

दशहत में शहरवासी
शहर में व्यापारियों को लगातार निशाने पर लेने की तीन माह के दौरान यह तीसरी घटना है। पूर्व स्कूल संचालक केके गुलिया के बाद होटल व्यवसायी सतीश देशवाल की हत्या का मामला अभी ठंडा हुआ ही था कि शहर के विशाल मेगा मार्ट के संचालक अशोक धनखड़ की हत्या शुक्रवार शाम को कर दी गई है। शहर में चर्चा आम हो गई है कि जिस प्रकार से एक के बाद एक हत्याएं कर शहर में दहशत का माहौल बनाया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सुराग ढूंढने में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। कुलदीप देशवाल, सिटी थाना इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed