फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गवाह को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

गवाह को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गवाह को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की एक टीम ने अदालत में विचाराधीन हत्या के एक मामले के मुख्य गवाह के साथ झगड़ा करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुऐ मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना झज्जर प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि गांव ढाकला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया था कि अगस्त 2017 में अनिल का मर्डर हो गया था। जिस के संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है। जिसमें वह मौके का गवाह है। हत्या के उक्त मामले में एक आरोपी महेश निवासी ढाकला भी शामिल था। जो अब भी जेल में है । महेश का दोस्त उपेंद्र उर्फ आंसू निवासी ढाकला उसे बार-बार गवाही न देने तथा राजीनामा करने के लिए कहता था। 16 अक्तूबर को आसू ने उसकी गाड़ी को रुकवाया। जहां दो तीन लड़के और भी आ गए थे। उसे मर्डर केस में गवाही न देने के लिए कहा गया। उसने ऐसा करने से मना किया तो आसू व उसके साथी उसके साथ झगड़ा करने लगे। किसी तरह से वह जान बचाकर वहां से भाग गया। इसके बाद उपेंद्र उर्फ आसू उसके घर गया और उसकी मां को पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी उपेंद्र उर्फ आसू पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव ढाकला को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी उपेंद्र उर्फ आसू ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि वह सितंबर 2017 में अवैध हथियार के साथ थाना साल्हावास के एरिया में पकड़ा गया था। जेल में उसकी मुलाकात हत्या के मामले में बंद महेश निवासी ढाकला से हुई थी। महेश ने ही उसे हत्या के मामले के मुख्य गवाह को राजीनामा के लिए मनाने के लिए कहा था। उसके द्वारा बार-बार राजीनामा करने तथा गवाही तोड़ने की बात कहने पर उसने इंकार कर दिया था। जिस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed