{"_id":"5bb27002867a5570eb37c733","slug":"141538420738-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से खेलने निकले किशोर का शव मिला रेलवे ट्रैक पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से खेलने निकले किशोर का शव मिला रेलवे ट्रैक पर
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। घर से खेलने का नाम लेकर रविवार शाम निकले गांव फतेहगढ़ निवासी किशोर का शव रेलवे ट्रैक से देर रात बरामद हुआ है। मृतक किशोर के पिता ने शाम को ही उसके अपहरण का अंदेशा जताकर मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने इस पर अपहरण का केस दर्ज किया था लेकिन रात करीब 12 बजे ही उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह पिता के बयान दर्ज कर रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे फतेहगढ़ निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा संकेत (15) दादरी शहर के वैश्य स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह घर से खेलने जाने का नाम लेकर गया था लेकिन शाम करीब सात बजे तक वापिस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन घंटी जाने के बावजूद उसने फोन पिक नहीं किया। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और नरेश कुमार सदर पुलिस थाने पहुंचा। यहां उसने संकेत के अपहरण का अंदेशा जाहिर करते अपनी शिकायत सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि संकेत का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
दो साल पहले भी बिना बताए चला गया था संकेत
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता नरेश कुमार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि संकेत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। करीब दो सारल पहले भी वो घर से बिना बताए चला गया था। इस दौरान तीन दिन बाद एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें संकेत के बारे में जानकारी दी थी। बता दें कि संकेत अपनी मां-बाप की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद हमने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। रात करीब 12 बजे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया था। सुरेश कुमार, एएसआई, रेलवे पुलिस