फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विधवा महिला ने थाने के बाहर निगला जहर, गंभीर

विधवा महिला ने थाने के बाहर निगला जहर, गंभीर

Sun, 01 Apr 2018 01:35 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
विधवा महिला ने थाने के बाहर निगला जहर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
एक विधवा ने प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार दोपहर बाद थाना सदर के सामने जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे शहर के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहर निगलने वाली 65 साल की संतोष बुपनिया गांव की रहने वाली है। शनिवार को अपने साथ जहर लेकर सदर थाने के सामने पहुंची और पुलिस पर न्याय न करने का आरोप लगाकर जहर निगल लिया। इससे जब उसकी हालत बिगड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत महिला को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस विभाग में भी महिला के जहर निगलने से हड़कंप मच गया। शहर थाने से जांच अधिकारी महिला के बयान दर्ज करने के लिए रोहतक पहुंचा, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

ये है मामला
जहर खाने वाली महिला विधवा है। बताते हैं कि उसके बेटे की भी मौत हो चुकी है। घर में विधवा पुत्रवधू है। आरोप है उसके रिश्तेदार ने बराही निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर उनके 300 वर्ग गज के प्लॉट को हड़प लिया है। इसके बाद महिला संतोष ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस की तरफ से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने आला पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर सीएम तक अपनी पीड़ा पहुंचाई। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने शनिवार को यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने जहर क्यों खाया। इसकी जांच की जा रही है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- लोकेंद्र सिंह, एएसपी, बहादुरगढ़।

एसएचओ बोले
थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि जमीनी विवाद में उक्त महिला ने जून 2017 में अपने परिजनों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद इनके बीच समझौता हो गया। शनिवार को भी वह जमीनी विवाद में की दरखास्त देने आई। शिकायत ले ली गई थी। दरखास्त देने के बाद वह थाने के बाहर कुछ दूरी पर जाकर बैठ गई। वहीं, उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने विवाद से परेशान होकर यह कदम उठाया या फिर कोई और कारण रहे, यह जांच होने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed