{"_id":"5abea11f4f1c1bd7618b4a03","slug":"141522442527-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद युवती पर चढ़ाई कार, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के बाद युवती पर चढ़ाई कार, गंभीर
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर के किला मोहल्ले में एक युवक ने मारपीट करने के बाद एक युवती पर कार चढ़ा दी जिससे युवती का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। युवती को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। वह रोहतक के मस्तनाथ विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा है। पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
वसंत विहार कॉलोनी निवासी यह छात्रा बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार की दोपहर वह कॉलेज से घर जा रही थी। अपने घर से कुछ ही दूरी पर जब वह किला मोहल्ला में पुराने महिला कॉलेज भवन के पास पहुंची तो वहां एक कार सवार युवक ने उसे रोक लिया। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। पहले तो उक्त युवक ने युवती से मारपीट की। उसके बाद उस पर गाड़ी चढ़ा दी। युवती ने बचने का प्रयास भी किया, लेकिन युव ने उसके उपर गाड़ी चढ़ा दी। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग बचाव के लिए दौड़े। लोगों को देख युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। गाड़ी चढ़ने से छात्रा का पांव बुरी तरह जख्मी हो गया। मुंह और सिर में भी काफी चोटें आईं। गंभीर हालत में लोगों ने युवती को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक घायल युवती का रिश्तेदार है। इनके बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। इस वारदात के असली कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। देर शाम तक पुलिस को इस मामले में शिकायत नहीं मिल पाई थी। सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।