फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस की लापरवाही से व्यापारी के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए पीड़ित परिजन

पुलिस की लापरवाही से व्यापारी के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए पीड़ित परिजन

Thu, 22 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से व्यापारी के अंतिम दर्शन तक नहीं कर    पाए पीड़ित परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
संदिग्ध परिस्थितियों में गत 16 मार्च को घर से लापता हुए शहर के प्रसिद्ध व्यापारी वीके गुप्ता का सुराग आखिर लग ही गया। गुप्ता की 17 मार्च को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी और रेलवे पुलिस ने शव मिलने के 72 घंटे बाद भी शिनाख्त न हो पाने पर गत मंगलवार को शव की अंत्येष्टि करा दी थी। लापता व्यापारी की तलाश में बुधवार को रेलवे पुलिस थाने पहुंचे परिजनों ने मृतक के फोटो व कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। लेकिन पुलिस की लापरवाही की वजह से पीड़ित परिवार मृतक के अंतिम दर्शन करने से भी वंचित रह गया।
शहर के सबसे बड़े इंटीरियर शोरूम होम सिटी के मालिक वीके गुप्ता 16 मार्च की रात को सेक्टर-6 स्थित अपने घर से टहलने के लिए निकले थे, मगर घर नहीं लौटे। तब से ही पूरा परिवार उनकी तलाश में जुटा था। पीड़ित परिवार ने पूरे शहर में गुप्ता की तलाश में इश्तहार तक जारी किए। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। शहर थाना पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इस बीच राजकीय रेलवे पुलिस को आसौदा और बहादुरगढ़ स्टेशन के बीच 17 मार्च की सुबह ट्रैक पर दो टुकड़ों में एक शव मिला। यह शव व्यापारी वीके गुप्ता का ही था, लेकिन इस बारे में न तो जीआरपी की तरफ से शहर थाना पुलिस को जानकारी दी गई और न ही शहर थाना पुलिस का संपर्क जीआरपी से हुआ। ऐसे में व्यापारी का शव लावारिस बना रहा। 72 घंटों तक जीआरपी की ओर से शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया और परिवार के सदस्य उनकी तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च की शाम को हुई अंत्येष्टि
निर्धारित समयावधि में पहचान शव की नहीं हुई तो 20 मार्च की शाम को पुलिस ने नगर परिषद के माध्यम से अंतिम संस्कार मोक्ष समिति से करवा दिया। परिवार के लोग गुप्ता की तलाश करते हुए बुधवार की सुबह जीआरपी पहुंच गए। तब जाकर पता लगा कि व्यापारी वीके गुप्ता तो बीती सायं ही पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इसके बाद परिवार गम में डूब गया। वीरवार को गुप्ता परिवार की ओर से मृतक की अस्थियां चुनी जाएंगी।

पुलिस में तालमेल होता तो परिजनों को मिल सकता था शव
इस मामले में जीआरपी और सिटी थाना पुलिस का तालमेल सही होता तो परिजनों को शव मिल सकता था। इधर, जीआरपी ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक तो शवगृह में रखवा दिया, लेकिन तीन दिन तक जीआपी द्वारा आसपास के चौकी और थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी नहीं ली गई। उधर, सिटी थाना पुलिस ने भी परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी का पर्चा तो दर्ज कर लिया, लेकिन उनको तलाशने के प्रयास नहीं किए। कायदे से तो गुमशुदगी की सूचना तमाम चौकी थानों में गुमशुदा व्यक्ति के फोटो समेत जारी की जाती है। मगर सिटी पुलिस ने अपने ही शहर की जीआरपी और रेलवे पुलिस से संपर्क नहीं किया। यदि पुलिस के बीच कम्युनिकेशन गैप नहीं होता तो शायद गुप्ता परिवार को वीके गुप्ता के अंतिम दर्शन हो जाते।

बहादुरगढ़ से रोहतक की मिली थी टिकट
मृतक के कपड़ों की जेब से बहादुरगढ़ से रोहतक तक ट्रेन की टिकट भी बरामद हुई थी। वह इतनी रात को ट्रेन से कहां जा रहे थे, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। पीड़ित परिवार ने भी इस बारे में अनभिज्ञता जताई है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया कि वे बहादुरगढ़ से ट्रेन में सवार हुए तो रास्ते में उनके साथ ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद उनका शव ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला।

जीआरपी का कहना है
पुलिस ने मामले को हादसा मानकर कार्रवाई की थी। शव मिलने के दिन ही पुलिस कंट्रोल रूम और केबल टीवी व अखबार आदि सभी संचार साधनों के द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए गए। परिजन बुधवार को ही जानकारी लेने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। अब नए सिरे से जांच की जा रही है।

- मंजीत सिंह, प्रभारी, जीआरपी बहादुरगढ़

क्या कहती है सेक्टर-6 चौकी पुलिस
हमें पीड़ित परिवार ने 18 मार्च को सूचना दी थी कि 16 मार्च को वीके गुप्ता लापता हो गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर हमने तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना जारी की गई। बुधवार को जीआरपी थाने में यह तय पाया गया कि गुप्ता की 17 मार्च को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। उनके गायब होने के कारणों की जांच की जा रही है।
- मनोज कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी, सेक्टर-6, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed