फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूबलधन में शराब ठेके पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की सड़क हादसे में मौत

दूबलधन में शराब ठेके पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की सड़क हादसे में मौत

Wed, 13 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
दूबलधन में शराब ठेके पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
दूबलधन-माजरा मार्ग स्थित शराब के ठेके पर सोमवार देर रात फायरिंग कर पुलिस के डर से भाग रहे दो बदमाश डीघल-बहराना मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल गए। जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में मरने वालों में गांव दूबलधन का अमित और अरुण उर्फ भोलू शामिल हैं। इनकी बाइक डीघल-बहराना मार्ग पर सामने से आ रही एक सैंट्रो कार से जा टकराई। इस दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार बेरी के गांव दूबलधन-माजरा रोड पर ठेकेदार नीरज का शराब का ठेका है। उक्त ठेके पर बदमाश करीब तीन माह के अंतराल में कई बार फायरिंग कर चुके हैं। जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ बेरी थाने में केस भी दर्ज हैं। आरोप है कि मंगलवार को इसी शराब ठेके पर पहले बदमाशों ने फायरिंग की और फिर ठेके के सेल्समैन को धमकाया। इसके बाद उक्त आठों बदमाश ठेकेदार नीरज के भाई शक्ति निवासी दूबलधन के मकान पर पहुंचे और घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करके दहशत फैलने का प्रयास किया। फायरिंग के बाद में सभी वहां से फरार हो गए। शक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फायरिंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए चारों तरफ की नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के डर से भाग रहे इन बदमाशों में शामिल अमित और अरुण एक ही बाइक पर सवार थे। जब ये गांव डीघल-बहराना मार्ग के पास पहुंचे तो बाइक सामने से आ रही एक सैंट्रो कार से टकरा गई। हादसे में अमित और अरुण गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद अरुण व अमित को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, फायरिंग के मामले में बेरी पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार नामजद व चार अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेके पर पहले तीन बार हो चुकी है फायरिंग
ठेकेदार नीरज ने बताया कि शराब ठेके पर इससे पहले सितंबर माह में फायरिंग की गई। उसके बाद 4-5 अक्तूबर की रात ठेके पर फायरिंग हुई। उसके दो दिन बाद बदमाशों ने सात अक्तूबर को एक बार फिर ठेके पर फायरिंग की। जिसकी शिकायत बेरी थाने में दर्ज करवाई थी।

वांटेड था मृतक भोलू
बेरी थाना प्रभारी की मानें तो पिछले करीब तीन माह में तीन फायरिंग करने वाले बदमाश अरुण उर्फ भोलू को पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी, लेकिन अरुण पुलिस की पकड़ से बाहर था। भोलू पर झज्जर के बेरी थाना में पांच और थाना सदर बहादुरगढ़ में एक मामला दर्ज है। इनमें हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं।


वर्जन
गांव दूबलधन में शराब के ठेके पर फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ठेकेदार नीरज के भाई शक्ति के ब्यान पर मृतकों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में चार नामजद हैं। जबकि चार आरोपी अज्ञात हैं। घटना के बाद में अमित और अरुण बाइक पर सवार होकर फरार हुए थे। दोनों की डीघल-बहराना मार्ग पर एक सैंट्रो कार से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में मरने वाला अरुण उर्फ भोलू वांटेड बदमाश था। मामले में फरार नामजद और अन्य सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- ओमप्रकाश, एएसआई, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed