फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दीवाली की मिठाई देने गया था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत्

दीवाली की मिठाई देने गया था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत्

Tue, 17 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
दीवाली की मिठाई देने गया था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
दीपावली पर्व पर बहन को मिठाई देकर लौट रहे गांव गौरिया निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार गौरिया गांव निवासी अमित अपनी बहन नीतू को दीवाली की मिठाई देने गोहाना के आहुलाना गांव में गया था। जोकि रात के समय वहां से वापस लौट रहा था। जब वह गांव रूडियावास के पास पहुंचा तो उसकी कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। झज्जर के सामान्य अस्पताल में शव लेकर आने वाले एंबुलेंस चालक के अनुसार अमित का शव गाड़ी से बाहर पड़ा हुआ था। हादसे को लेकर मृतक अमित के चाचा सुतार सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


इकलौता बेटा था अमित
मृतक के चाचा सुतार सिंह के अनुसार मृतक अमित उसके भाई धर्मबीर का इकलौता बेटा था। जो गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मृतक अमित की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक बेटी है। सड़क हादसे में अमित की मौत हो जाने के कारण धर्मबीर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सासरौली चौकी से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed