फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्राइवेट स्कूल में काम करते समय कटी महिला की चोटी

प्राइवेट स्कूल में काम करते समय कटी महिला की चोटी

Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल में काम करते समय कटी महिला की चोटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
चोटी कटने का मामला बहादुरगढ़ में शनिवार को एक बार फिर देखने को मिला। इससे पहले भी एक महिला की चोटी कट चुकी हैं। अबकी बार चोटी कटने की घटना शहर के मोहन नगर में स्थित एक निजी स्कूल में देखने को मिली है। स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि स्कूल में जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां पर चेकिंग के दौरान एक कैंची भी मिली है। जिसे प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दिया है। उधर, पुलिस कह रही हैं कि प्रबंधन की ओर से जो कैंची दी गई है। उसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दरअसल, महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को मोहन नगर स्थित विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वीपर का काम करने वाली महिला मीना के साथ यह घटना हुई है। मीना की उम्र करीब 45 वर्ष है। मीना ने बताया कि सुबह के समय करीब पौने 10 बजे जब वह स्कूल के शौचालय में सफाई कर रही थी तो अचानक उसके सिर में झटका लगा और उसके बाल कटकर जमीन पर गिर गए और वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन

इसका पता उस समय लगा जब विद्यार्थी शौचालय पहुंचे और महिला नीचे गिरी हुई मिली। विद्यार्थियों ने इसकी सूचना तुरंत अध्यापकों को दी। अध्यापक शौचालय में पहुंचे और देखा तो महिला मीना बेसुध गिरी हुई है। जिसे स्कूल स्टाफ तुरंत नजदीक के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। जहां से उपचार के बाद महिला कर्मचारी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय में मिली कैंची
स्कूल के डायरेक्टर आरएन किंद्रा का कहना है कि स्कूल के जिस शौचालय में महिला मीना के साथ यह घटना हुई है। वहां स्कूल स्टाफ को चेकिंग के दौरान दीवार के ऊपर एक कैंची रखी मिली। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कैंची को अपने कब्जे में ले लिया है।

आखिर कैसे पहुंची शौचालय में कैंची
स्कूल में हुई महिला के बाल कटने की घटना में यह भी पेचीदा सवाल बना हुआ है कि आखिर शौचालय में कैंची कैसे पहुंची। कौन लेकर आया। इस पर स्कूल प्रबंधन भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। दबी जुबान में प्रबंधन की ओर से कैंची महिला द्वारा लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि महिला का तर्क है कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।

महिला के घर लगी भीड़
महिला मीना शहर के बांबे वाली गली के नजदीक रहती है। स्कूल में काम करते समय महिला मीना के बाल कटने की सूचना मिलते ही उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने लोगों को आपबीती बताई तो अन्य लोग भयभीत हो गए।

बोले- मनोवैज्ञानिक
बहादुरगढ़ के राजकीय कॉलेज से सेवानिवृत्त मनोविज्ञान के प्रो. आरके कादियान ने कहा कि यह पूरे तरीके से अफवाह फैलाई जा रही है। जो लोग ये सब ढोंग कर रहे हैं, वे पाखंडी हैं। महिलाएं स्वयं ऐसा कर रही हैं। इस अंधविश्वास से लोगों को दूर रहना चाहिए।


जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को जो कैंची सौंपी गई है। बताई गई है कि वह कैंची स्कूल के बाथरूम से मिली है। उन्होंने कैंची को कब्जे में ले लिया है और इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


- प्रबंधन को स्कूल शौचालय में मिली कैंची, पुलिस को सौंपी
- महिला बाथरूम में मिली बेहोश, विद्यार्थियों ने बताया शिक्षकों को
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed