{"_id":"5cddc730bdec2207710356b1","slug":"131558038320-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी काबू
विज्ञापन
झज्जर। गांव चांदपुर निवासी एक व्यक्ति से जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती मांगने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी फिरौती के एक पुराने मामले में ही सजायाफ्ता अपराधी है तथा वह से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया हुआ था। माछरौली थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव चांदपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया था कि उससे जान से मारने की धमकी देते हुए बीस लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। फिरौती की राशि न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। गांव चांदपुर निवासी प्रदीप ने शिकायत देते हुए बताया था कि 15 मई 2019 को उसके पास एक लड़का आया। उसने अपना नाम अनिल उर्फ भगत पुत्र शोभा सिंह निवासी गांव बिरधाना जिला झज्जर बताया। उसने राजीव उर्फ मक्खे निवासी गांव माछरौली जिला झज्जर का नाम लेते हुए फिरौती की राशि देने को कहा। उसने 2 दिन में रुपये देने को कहा। दो दिन में रुपये नहीं दिए तो परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना माछरौली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज था। माछरौली से गिरफ्तार किया आरोपी
फिरौती मांगने के उपरोक्त मामले के एक वांछित आरोपी अनिल उर्फ भगत निवासी गांव बिरधाना को गांव माच्छरौली के एरिया से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी अनिल उर्फ भगत ने प्राथमिक पूछताछ में मामले का खुलासा किया। पकड़ा गया आरोपी अनिल उर्फ भगत पूर्व में फिरौती के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराया अपराधी है। पकड़े गए आरोपी को पूर्व में देव नगर बहादुरगढ़ निवासी एक व्यापारी से फिरौती मांगने के एक मामले में झज्जर जिला की बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा उसके साथियों सहित फिरौती की राशि के साथ पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। फिरौती की राशि के साथ पकड़े जाने के मामले में अदालत द्वारा उसे दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। सजा के दौरान हाई कोर्ट से जमानत मिलने के पश्चात उपरोक्त आरोपी फिलहाल जेल से बाहर आया हुआ था।
जेल में बनी फिरौती की योजना
जेल में रहते हुए उसकी मुलाकात गांव माछरोली निवासी राजीव उर्फ मक्खे से हुई। जो डबल मर्डर के मामले में उम्र कैद का दोषी है। राजीव उर्फ मक्खे के कहने पर ही अनिल उर्फ भगत ने गांव चांदपुर निवासी प्रदीप से फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया। फिरौती मांगने के उपरोक्त आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।