फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरी की मोटर साईकिल के साथ एक आरोपी काबू

चोरी की मोटर साईकिल के साथ एक आरोपी काबू

Sun, 06 Jan 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
चोरी की मोटर साईकिल के साथ एक आरोपी काबू
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई बाइक की चोरी के संबंध में थाना झज्जर में दो नवंबर को मुकदमा अंकित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीआईए झज्जर के प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि एक युवक झज्जर से चोरी बाइक को बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने कोसली मोड़ बाईपास झज्जर के पास पहुंचकर दोपहिया वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेंद्र निवासी गांव खुड्डन जिला झज्जर बताया। टीम ने युवक से बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में सख्ती बरतने पर बाइक सवार युवक ने बाइक चोरी करने के मामले का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि इस बाइक को उसने दशहरे के दिन रामलीला ग्राउंड झज्जर से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed