फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रेलवे रोड पर दिन दहाड़े महिला की स्कूटी से निकाले ढाई लाख

रेलवे रोड पर दिन दहाड़े महिला की स्कूटी से निकाले ढाई लाख

Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर दिन दहाड़े महिला की स्कूटी से निकाले ढाई लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर दिन दहाड़े किसी शातिर ने स्कूटी की डिग्गी से महिला का बैग उड़ा दिया। बैग में दो लाख 60 हजार रुपये थे। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस सक्रिय हुई लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। बैंक के अंदर कैमरे में महिला के आसपास दो संदिग्ध युवक देखे गए हैं, पुलिस ने शक के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के पटेल नगर का निवासी सत्यप्रकाश ट्रांसपोर्टर है। ट्रांसपोर्ट संबंधी कामकाज के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो सत्यप्रकाश ने अपनी पत्नी नीरज को बैंक में रुपये निकलवाने के लिए भेज दिया। महिला नीरज सुबह करीब पौने 12 बजे रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में पहुंची। यहां उन्होंने चार अलग-अलग खातों से ढाई लाख रुपये निकाले और अपने पर्स में डाल दिए। पर्स में दस हजार रुपये पहले से रखे थे। बैंक से बाहर आकर उन्होंने अपनी स्कूटी में बैग रख दिया और बिलकुल ही नजदीक स्थित एक रेहड़ी पर केले लेने लगी। इसी दौरान किसी शातिर ने मौका पाकर डिग्गी से बैग निकाल लिया और रफूचक्कर हो गया। केले खरीदने के बाद जब रुपयों के लिए वह स्कूटी के पास गई तो स्कूटी की डिग्गी से बैग गायब था। बैग न पाकर महिला ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद उन्होंने अपने पति को सूचना दी। सूचना मिलते ही सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने रेलवे रोड व अन्य आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी की और सर्च अभियान चलाया लेकिन चोर का पता नहीं चला सका।
विज्ञापन

दो युवकों पर है शक
जस स्थान पर चोरी की यह वारदात हुई है, उसके आसपास सीसीटीवी भी नहीं है। बैंक के भीतर सीसीटीवी में महिला के आसपास दो युवक नजर आ रहे हैं। पुलिस को भी इन युवकों पर शक है। यदि बाहर कैमरे होते तो पुष्टि हो जाती कि इन्हीं युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुख्ता सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed