फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बेरी/झज्जर। पुलिस की एक टीम ने गाड़ी छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

डीघल चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि रणधीर निवासी जिला हरदोई यूपी ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह टाटा 1109 गाड़ी में मशीन पार्ट व धागा भरके 14 जून 2018 को सूरत से पानीपत के लिए चला था। 16 जून को गांव डीघल के टोल पर एक व्यक्ति गाड़ी में चढ़ गया और उसने कहा कि इस गाड़ी के मालिक से उसका पैसों का लेनदेन का है। जो थोड़ी दूरी पर चलते ही जबरदस्ती चालक सीट पर बैठ गया। इस दौरान एक व्यक्ति और गाड़ी पर चढ़ गया और थोड़ी दूरी पर चलकर गाड़ी को साइड में रोक लिया। उसे नीचे उतार लिया और खुद भी नीचे उतर गए। इस दौरान एक ऑटो चालक आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। तीनों उसकी गाड़ी को लेकर मौका से भाग गए। आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले के दो आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर बेरी के एरिया से काबू किया गया। आरोपियों की पहचान संजय निवासी राज नगर जींद तथा राजेश निवासी श्याम नगर जींद के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में छीनी हुई टाटा 1109 गाड़ी और गाड़ी में लोड सामान को आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed