{"_id":"5b22be9c4f1c1bae6e8b8171","slug":"131529003676-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन क्लीन के तहत 12 आरोपी गिरफ्तार , 283 वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन क्लीन के तहत 12 आरोपी गिरफ्तार , 283 वाहनों के चालान
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 12 आरोपियों को काबू किया गया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 283 वाहनों के चालान भी किए गए। विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना साल्हावास की टीम द्वारा शराब पीकर हंगामा करते अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों सुनील निवासी अकेडी मदनपुर, सुरेंद्र निवासी बाढड़ा जिला चरखी दादरी तथा विक्रम निवासी बाढड़ा जिला चरखी दादरी को काबू किया गया। पुलिस चौकी आसौदा की एक टीम द्वारा एक आरोपी सतीश निवासी गांव मसूदपुर जिला रोहतक को शराब पीकर हुड़दंग करते गांव रोहद के एरिया से काबू किया गया। पुलिस चौकी सेक्टर 6 की एक टीम द्वारा राजेश निवासी गांव कसार को 12 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया गया। सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी पवन निवासी मंगोलपुरी दक्षिण रोहिणी सेक्टर 3 दिल्ली को झज्जर बहादुरगढ़ रोड बाईपास पुल के पास से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। सीआईए झज्जर की टीम द्वाराबीते 30 मई को भिवानी से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही बोलेरो गाड़ी सहित पकड़ी गई अवैध शराब के मामले में दो आरोपियों दिनेश निवासी पातवान जिला भिवानी तथा संजय निवासी गांव पातवान जिला भिवानी को काबू किया गया। थाना साल्हावास की एक टीम द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी वीरेंद्र निवासी भूरावास को काबू किया गया। वहीं अभियान के तहत थाना झज्जर की एक टीम द्वारा आपसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के मामले में मुकेश तथा अनिल निवासी दोनों निवासी गांव लुहारी को काबू किया गया। पुलिस चौकी दुलीना एक टीम द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी कर्मबीर निवासी गांव उखलचना कोट जिला झज्जर को काबू किया गया।
-283 वाहनों के चालान किए
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 283 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें काली फिल्म लगे वाहनों के 15, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 133, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 6, बिना नम्बर प्लेट के 12 तथा पटाखा बजाते बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर एक चालान शामिल है।