फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न मामलों के 11 आरोपी गिरफ्तार

आपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न मामलों के 11 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न मामलों के 11 आरोपी गिरफ्तार
आपराधिक मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/बहादुरगढ़।
पुलिस नेे अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान आपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में 11 आरोपियों को काबू किया गया है। इनके अलावा 188 वाहनों के चालान भी किए गए।

अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी मोहित उर्फ काला निवासी स्वरूप गढ़ जिला चरखी दादरी को देशी पिस्तौल के साथ नयागांव के एरिया से काबू किया गया। वहीं थाना शहर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा प्रवीन निवासी गुलियाना जिला कैथल को अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ बादली रोड नजदीक मेला ग्राउंड बहादुरगढ़ से पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर झज्जर की टीम द्वारा बेरी गेट क्षेत्र में हुई जानलेवा हमला करने की वारदात के मामले के आरोपी तरुण निवासी बेरी गेट झज्जर को काबू किया गया। थाना झज्जर की ही एक अन्य टीम ने पैसों के लेनदेन के विवाद में कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार निवासी जिला झुंझनू राजस्थान हाल रोशन पुरा गुरुग्राम को काबू किया गया। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वहीं बदनियती से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में थाना झज्जर की एक टीम ने मोती नूर निवासी कुंज बिहार बंगाल को काबू किया। थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा जानलेवा हमला के मामले के आरोपी जितेंद्र उर्फ जीता निवासी गांव टांडाहेडी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की एक टीम ने सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करतेआरोपी दीपक निवासी वत्स कॉलोनी लाइनपार को 2600 रुपए की नकदी के साथ काबू किया गया। वहीं थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी सासरौली की एक टीम द्वारा एक आरोपी कुलदीप निवासी गांव बिरोहड़ को अवैध शराब के साथ काबू किया गया। थाना सदर बहादुरगढ़ की टीम ने 22 बोतल अवैध देशी शराब के साथ दीपचंद निवासी गांव लडरावन को काबू किया। वहीं पुलिस चौकी बादली की एक टीम ने अवैध रूप से शराब बेचते 10 बोतल देशी शराब के साथ अमित निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को काबू किया। थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की एक टीम ने अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी संजय उर्फ टिंकू निवासी गांव कलोई को 13 बोतल अवैध देशी शराब के साथ काबू किया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए 188 वाहनों के चालान किए गए ।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed