{"_id":"5ac2987c4f1c1bb4618b513d","slug":"131522702460-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालातों में पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव भांडवा निवासी एक युवक की रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि रविवार सांय गांव भांडवा निवासी संदीप पैर फिसलने से गांव के समीप बने कुएं में गिर गया। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने कुएं में जब शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को भी दी। शव की पहचान गांव निवासी संदीप के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बाढड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चला आ रहा था।