फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवक व डेढ़ वर्षीय लड़कीं की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

युवक व डेढ़ वर्षीय लड़कीं की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

Fri, 29 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
युवक व डेढ़ वर्षीय लड़कीं  की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक युवक और एक डेढ़ वर्ष की बच्ची संदेहजनक हालात में लापता हो गए। लापता युवक व बच्ची के परिजनों द्वारा अलग-अलग शिकायत देते हुए थाना झज्जर में गुमशुदगी के मामले दर्ज करवाए हैं।
एसएचओ सुमित के अनुसार गांव मानेसर जिला गुरुग्राम निवासी दयाचंद ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका लड़का अजय अपने नाना के पास गांव सुलोधा जिला झज्जर में गया था। तीन-चार दिन रुकने के बाद वह 18 दिसंबर को रोहतक जाने की कहकर गांव सुलोधा से गया था। रोहतक जाने के बाद फोन पर उससे संपर्क होता रहा। अब पिछले पांच-छह दिन से उसका फोन बंद आ रहा है और उसका कोई अता-पता नहीं है। युवक की तलाश के लिए सिटी चौकी में तैनात मुख्य सिपाही जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। लेकिन गुमशुदा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में गोंडा निवासी ताराचंद ने बताया कि वह श्याम भट्ठा कंपनी गांव सुरहा पर मजदूरी के लिए आया हुआ है। 25 दिसंबर 2017 को उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी खुशबू भट्ठा पर खेल रही थी। लेकिन बाद में वह वहां से गायब मिली। उन्होंने बताया कि गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए दुलीना चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। लेकिन गुमशुदा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता युवक और डेढ़ वर्षीय बच्ची की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed