{"_id":"59dd135d4f1c1b78548b6a5b","slug":"131507660637-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
चरखी दादरी। गांव फतेहगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहगढ़ निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव सुडाना में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ससुराल वालों की डिमांड पूरी नहीं कर पाए और इससे खफा होकर उसके ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उस अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर भी किया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।