फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टाटा 909 व ट्रक की टक्कर में एक की मौत तीन घायल

टाटा 909 व ट्रक की टक्कर में एक की मौत तीन घायल

Sat, 19 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
टाटा 909 व ट्रक की टक्कर में एक की मौत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। छुछकवास मार्ग पर गांव मारोत के पास टाटा 909 गाड़ी व ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बिरोहड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने साथी रूपराम, पुत्र मोहनलाल, निवासी चंपापुरी कॉलोनी, चरखी दादरी व कुलदीप, पुत्र सुरेश कुमार निवासी बिरोहड़ और नरेश, पुत्र सुभराम गांव लांबा जिला चरखी दादरी के साथ टाटा 909 में सवार होकर चरखी दादरी से काम के सिलसिले में बिलासपुर जा रहे थे। गाड़ी को नरेश चला रहा था। जब वे गांव मारोत बस अड्डे से थोड़ा आगे निकले थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान नरेश मौके पर ही बेहोश हो गया। उसके बाद उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में छुछकवास चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed