फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रिटायर्ड नायब सूबेदार के बैंक खाते से 1.91 लाख रुपये उड़ाए

रिटायर्ड नायब सूबेदार के बैंक खाते से 1.91 लाख रुपये उड़ाए

Mon, 03 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड नायब सूबेदार के बैंक खाते से 1.91  लाख रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव अचीना निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार के बैंक खाते से अज्ञात लोगों ने 1.91 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
गांव अचीना निवासी आर्मी रिटायर्ड नायब सूबेदार रामानंद ने बताया कि उसका दादरी शहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पेंशन खाता है। वह गत 29 सितंबर को बीमारी के चलते भिवानी अस्पताल गया था। इसके लिए उसने पैसों की जरूरत होने पर भिवानी स्थित रोहतक चौक के पास लगे एटीएम से कुछ पैसे निकाले थे। उस दौरान एटीएम में उसके पीछे दो लड़के भी खड़े थे। एटीएम से वह पैसे निकालकर वहां से चला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह करीब तीन माह तक बैंक ही नहीं गया। 13 नवंबर को वह बैंक कॉपी में इंट्री करवाने गया था। वह इंट्री करवाकर घर लौट गया लेकिन जल्दबाजी में होने की वजह से उसने कॉपी की इंट्री को चेक नहीं किया। इसके बाद बैंक के किसी काम से 24 नवंबर को फिर दादरी शहर बैंक शाखा में आया और उसने बैंक क्लर्क से खाते के बैलेंस की जानकारी ली तब बैंक कर्मचारी ने उसके खाते में मात्र चार रुपया बैलेंस बताया। उसके बाद उसने बैंक से खाते की पूरी डिटेल निकलवाई तो पता चला कि किसी ने एटीएम से 1.91 लाख 700 रुपये निकाल रखे हैं। रामानंद ने बताया कि डिटेल के अनुसार खाते से कई बार एटीएम के जरिए राशि निकाल रखी है। अब उसने सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed