फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चोरी की बाइक सहित पकड़ा आरोपी, भेजा जेल

चोरी की बाइक सहित पकड़ा आरोपी, भेजा जेल

Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक सहित पकड़ा आरोपी, भेजा जेल
चरखी दादरी। गांव रासीवास निवासी एक व्यक्ति की मकान के बाहर खड़ी बाइक चुराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार सुबह पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और कोर्ट के आदेशों पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान रासीवास निवासी मनोज के रूप में हुई है और पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चुराई गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि गत 19 सितंबर को रासीवास निवासी कुलदीप ने सदर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी की थी और जब वह कुछ देर बाद बाहर निकला तो उसे बाइक चोरी मिली। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलदीप की चोरी हुई बाइक को गांव रासीवास निवासी मनोज लेकर घूम रहा है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और रासीवास गांव के समीप से मनोज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह सदर थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed