फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माता गेट के पास मिला युवक का शव, परिजनों बोले हत्या हुई

माता गेट के पास मिला युवक का शव, परिजनों बोले हत्या हुई

Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
माता गेट के पास मिला युवक का शव, परिजनों बोले हत्या हुई
माता गेट के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

- शराब ठेकेदारों पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। माता गेट के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के ही देवेंद्र के तौर पर हुई। मृतक के परिजनों ने क्षेत्र के शराब ठेकेदारों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं झज्जर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर जांच में जुटी हुई है।
मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवेंद्र आरओ वाटर की गाड़ी चलाता था। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के शराब ठेकेदारों से साथ उसकी कहासुनी भी हुई थी। शराब ठेकेदारों का कहना था कि देवेंद्र शराब बेचता है। सोमवार शाम को तीन घर के पास घूम रहे थे। और लोगों से देवेंद्र के बारे में पूछ रहे थे।
विज्ञापन

शाम को देवेंद्र घर से किसी काम से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुुबह उन्हें पता चला कि कॉलोनी के गेट के पास उसकी लाश पड़ी है। शव पर चोट के निशान भी हैं। उन्हें शक है कि उसकी हत्या शराब ठेकेदारों ने करवाई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-2016 में हुई थी शादी
मृतक देवेंद्र की शादी 2016 में हुई थी। जिसकी एक आठ माह की बेटी भी है। देवेंद्र का मर्डर हो जाने के बाद आठ माह की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं मृतक की पत्नी का भी घटना के बाद से बुरा हाल है। पति के शव को देखकर वह काफी बार बेसुध हो चुकी है।
-मौके पर पहुंचे एएसपी शशांक
मंगलवार की सुबह मर्डर की सूचना के बाद एएसपी शशांक कुमार सावन मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर एफएसल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहीं कालोनी के लोगों का कहना है कि रात के समय ही कुछ लोगों ने शव को देख लिया था लेकिन डर के मारे किसी को बताया नहीं।

वर्जन
मृतक के भाई ने शराब ठेकेदारों पर हत्या का शक जताया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनकी टीमें जांच में जुटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की सही वजह सामने आ पाएगी। जिसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
फोटो संख्या-3 से 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed