{"_id":"5b2fe3334f1c1b2b428b69ee","slug":"121529865011-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठी जलाने में प्रयोग होने वाला तेल पेट्रोल पंप पर सप्लाई करताथा देवेंद्र दहिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठी जलाने में प्रयोग होने वाला तेल पेट्रोल पंप पर सप्लाई करताथा देवेंद्र दहिया
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नकली डीजल मिक्सिंग खेल का सरगना खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया फैक्ट्रियों की भट्ठियां जलाने में प्रयोग होने वाला तेल पेट्रोल पंपों पर सप्लाई करता था। उसका टाइअप करनाल के घरौंडा क्षेत्र स्थित एक ऑयल फैक्ट्री से था। यह खुलासा आरोपी ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि पकड़ में आने से पहले भी वह दो दफा समसपुर स्थित शहीद राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पर दो बार तेल के टैंकर भेज चुका था। आरोपी को साथ लेकर चरखी दादरी सदर थाना पुलिस ने घरौंडा स्थित ऑयल फैक्ट्री भी पहुंची लेकिन वहां ताला जड़ा मिला। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले के दो आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है।
ज्ञात रहे कि सीएम कार्यालय में मिली सूचना पर गत 11 फरवरी की रात खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शहीद राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन पर छापामारी की थी। इस दौरान टीम ने यहां टैंकों में खाली हो रहे एक टैंकर को भी पकड़ा था। इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया था। वहीं, टैंकर चालक सोनू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। बाद में विभागीय टीम ने यहां से सैंपल लेकर इस पेट्रोल पंप को सील कर दिया जबकि संचालक सहित पांच के खिलाफ सदर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। चरखी दादरी सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में खरखौदा निवासी खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया, पंप संचालक धर्मपाल, उसके बेटे अतुल, सेल्समैन कुलदीप व टैंकर चालक सोनू के खिलाफ ईसी (एस्सेंशियल कॉमोडिटी) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांडवधि के दौरान आरोपियों ने देवेंद्र दहिया को नकली डीजल मिक्सिंग के खेल का सरगना बताया था। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने देवेंद्र दहिया को गत वीरवार को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कबूलनामे पर पुलिस ने रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
ऑयल कंपनी के मालिक से होगी पूछताछ
आरोपी देवेंद्र दहिया को साथ लेकर चरखी दादरी सदर थाना पुलिस घरौंडा स्थित ऑयल कंपनी में जांच के लिए पहुंची। वहां पुलिस टीम को कंपनी मालिक नहीं मिला। देवेंद्र दहिया ने बताया कि यह नकली डीजल इसे कंपनी से उसने अवैध तौर पर खरीदा था। कंपनी के चौकीदार ने बताया कि कंपनी मालिक के घर शादी है और इसके चलते ही यहां ताला लगा है। सदर थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि कंपनी के मालिक से पुलिस पूछताछ कर जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर हुई थी पंप संचालक से मुलाकात
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शहीद राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन के संचालक से उसकी मुलाकात कुंडली स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई थी। आरोपी ने बताया कि यह पेट्रोल पंप उसकी पत्नी के नाम पर है और राजेंद्र सिंह फिलिंग स्टेशन संचालक की गाड़ी उनके पेट्रोल पंप के पास खराब हो गई थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई। इसी दौरान उसने नकली डीजल के कारोबार की जानकारी देकर पंप संचालक को राजी कर लिया।
आरोपी देवेंद्र दहिया को हमने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम घरौंडा स्थित ऑयल फैक्टरी में जांच के लिए पहुंची थी लेकिन वहां ताला लगा मिला। फैक्टरी मालिक से पूछताछ कर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।
जगराम, इंस्पेक्टर, सदर थाना प्रभारी, चरखी दादरी
ोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।