{"_id":"5b2184824f1c1baf6e8b7fd8","slug":"121528923266-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन रोकने के लिए कार्रवाई करने गई टीम का दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिथीन रोकने के लिए कार्रवाई करने गई टीम का दुकानदारों ने किया विरोध
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन रोकने के लिए कार्रवाई करने गई टीम का दुकानदारों ने किया विरोध
बहादुरगढ़।
प्लास्टिक पॉलिथीन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गांधी मार्केट में गई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने दुकानदारों के चालान किए गए तो दुकानदार भड़क गए। मामला बढ़ता देख एक बार तो अधिकारी वापस खिसक गए, मगर बाद में पुलिस बल के सहारे फिर से कार्रवाई करने आए। इस दौरान कुल 9 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। चालान भुगतान के लिए दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
प्लास्टिक पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए शहर की सामाजिक संस्थाएं और नगर परिषद की टीम लगातार जागरूकता मुहिम चला रही है। इसके बावजूद इनका इस्तेमाल नहीं रुक रहा है। बुधवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम व नगर परिषद से परिषद के सचिव मुकेश कुमार, सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी, भू अधिकारी नीरज शर्मा, क्लर्क अशोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गांधी मार्केट पहुंची। टीम ने वहां जाते ही दुकानदारों के चालान शुरू कर दिए। पांच दुकानदारों के चालान किए गए थे। इन दुकानदारों ने मौके पर जुर्माना तो दिया नहीं, विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद काफी दुकानदार इकट्ठे हो गए। दुकानदारों ने कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल रुकवाना है तो पहले पॉलीथिन बनाने वाली फैक्टरियों को बंद किया जाए। इसके बाद इनका इस्तेमाल खुद ही बंद हो जाएगा। विवाद इतना बढ़ गया कि हालात झगड़े के पैदा हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए टीम वापस खिसक गई।
गांधी मार्केट में हंगामा होने के बाद नप के अधिकारी कार्यालय में आ गए और पत्र लिखकर थाना शहर प्रभारी से पुलिस बल की मांग की। थाना प्रभारी ने पुलिस बल तुरंत मुहैया करा दिया और चार पुलिसकर्मियों को नप की टीम के साथ भेज दिया। नप की टीम पुलिसकर्मियों को साथ लेकर सब्जी मंडी में पहुंची और यहां पर पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले चार दुकानदारों के चालान कर दिए। इन दुकानदारों पर भी नप की टीम ने 5 से 10 हजार रुपये का जुर्माना किया लेकिन दुकानदारों ने मौके पर एक भी रुपया जुर्माने के तौर पर जमा नहीं कराया। टीम में शामिल अधिकारियों ने जुर्माने की राशि का भुगतान करने के लिए दुकानदारों को एक सप्ताह का समय दिया है, अन्यथा उनके खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गांधी मार्केट में पांच दुकानदारों के चालान किए थे। यहां पर दुकानदारों का विरोध हो गया। बाद में पुलिस बल लेकर सब्जी मंडी में चार दुकानदारों के चालान किए। 5 व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
सतपाल सैनी, नप के सफाई निरीक्षक
---फोटो 11 : एक दुकानदार का चालान करते अधिकारी।
---फोटो 12 : एक दुकानदार का चालान करते अधिकारी।