फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विवाह समारोह में व्यक्ति के पांव में लगी गोली, चलाने वाले का पता नहीं

विवाह समारोह में व्यक्ति के पांव में लगी गोली, चलाने वाले का पता नहीं

Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
विवाह समारोह में व्यक्ति के पांव में लगी गोली, चलाने वाले का पता नहीं
विवाह समारोह में संदिग्ध हालत में व्यक्ति के पांव में लगी गोली
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव खरहर में सोमवार रात एक विवाह समारोह के दौरान संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति के पांव में गोली लग गई। गोली चलाने वाले के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। घायल व्यक्ति को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। व्यक्ति पर गोली जानबूझ कर चलाई गई या फिर इत्तफाक से लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार सोमवार को गांव खरहर निवासी सतबीर की बेटी का विवाह था। समारोह गांव के एक पार्टी लॉन में था। सतबीर का एक परिचित खरहर निवासी सुरेश भी विवाह समारोह में मौजूद था। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के बाद जब जाने लगा तो अचानक कहीं से चली एक गोली उसके पांव में लगी। गोली लगने से जख्मी हुए सुरेश को दिल्ली पंजाबी बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में गोली चलने के कारणों व चलाने वाले शख्स पर संशय बना हुआ है। घायल सुरेश को भी नहीं पता कि गोली किसने चलाई। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने कहा कि आशीर्वाद देने के बाद जब वह जा रहा था तो उसे केवल गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद उसे पांव में पीड़ा महसूस हुई। जब उसने जूता निकालकर देख तो पांव से रक्त बह रहा था। गोली उसके पांव में लगी थी। उसके परिजनों ने आसपास तलाश भी की, मगर गोली चलाने वाले का पता नहीं चला। बकौल सुरेश, उसका किसी से विवाद भी नहीं हुआ। पुलिस आरोपी शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
सुरेश के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। शादी में आए व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो फुटेज के जरिये भी हथियार रखने वाले लोगों का पता लगाया जाएगा। जल्द ही गोली चलाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। गोली जानबूझ कर चलाई गई या फिर इत्तफाक से सुरेश को लगी, इसकी पुष्टि तो जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकती है।- सूरजभान, आसौदा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed