{"_id":"5a4be59b4f1c1b346f8b4a6f","slug":"121514923419-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बिगड़ने धौड़ फाटक के पास खाई में गिरी बस, 14 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतुलन बिगड़ने धौड़ फाटक के पास खाई में गिरी बस, 14 घायल
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
धौड़ रोड फाटक के पास संतुलन बिगड़ने के चलते हरियाणा रोडवेज की बस खाई में जा गिरी, जिसके चलते बस में सवार 14 लोग घायल हो गए। बस के खाई में गिरने के कारण चीख पुकार मच गई। फाटक के पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत सवारियों को बस से निकाला। हादसे के समय बस में करीब 50 सवारियां थी। इनमें से 14 लोग हादसे में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों के बयान दर्ज किए। घायलों के अनुसार बस भिवानी से आई थी और झज्जर के रास्ते गुुरुग्राम जा रही थी।
ये हुए घायल
हादसे में घायल होने वालों में भिवानी निवासी सतीश कुमार, सान्या, कानपुर निवासी कृष्ण प्रताप, पत्थरवाली गोच्छी निवासी नरेश व करण, मांगावास निवासी दिनेश, कलानौर निवासी अनिल, वजीरपुर निवासी राजेराम, बेरी निवासी मोनू, अनिल, रोशनी, मोहित व झज्जर निवासी विनय शामिल हैं।
वर्जन
रोडवेज बस भिवानी से झज्जर के रास्ते गुरुग्राम जा रही थी। जो कि धौड़ रोड फाटक के पास संतुलन बिगड़न से खाई में जा गिरी। जिसके चलते 14 लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।