फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुराने विवाद के चलते बाइक सवार युवकों ने आई-20 कार में सवार युवक पर किया फायर, बाल-बाल बचा

पुराने विवाद के चलते बाइक सवार युवकों ने आई-20 कार में सवार युवक पर किया फायर, बाल-बाल बचा

Sat, 09 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद के चलते बाइक सवार युवकों ने आई-20 कार में सवार युवक पर किया फायर, बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। चिड़िया मोड़ और महेंद्रगढ़ चुंगी के बीच दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने आई-20 कार सवार युवक पर फायर झोक दिया। घटना में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में कार चालक ने सिटी थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-16 निवासी जितेंद्र अपनी आई-20 कार लेकर किसी काम से महेंद्रगढ़ चौक की तरफ जा रहा था। महेंद्रगढ़ चुंगी से आगे चलकर जब वो एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने आगे बाइक अड़ाकर उसकी गाड़ी रुकवा ली। बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुछ समझ पाता इससे पहले ही बाइक पर सवार युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर जितेंद्र पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली शीशे में लगने के बाद दिशा बदल गई और जितेंद्र बच गया। फायरिंग में गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गए। इसके बाद जितेंद्र ने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत सौंपी। सिटी थाना पुलिस ने इसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले आरोपियों ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भद्दे कमेंट किए थे और उसने इसका विरोध जताया था। वहीं, सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed