फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कार छीनने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

कार छीनने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
कार छीनने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
कार छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जाखोदा बाईपास पर दो महीने पहले कार छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 22 अक्तूबर की शाम को बाबा मस्तनाथ नगर का निवासी सन्नी रोहतक के दिल्ली बाईपास से दिल्ली के लिए चला था। दिल्ली बाईपास पर चार युवकों ने उससे लिफ्ट मांग ली। जाखोदा बाईपास पर पहुंचा तो पिछली सीट पर बैठे युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और उसकी गाड़ी रुकवाने के बाद मोबाइल व पर्स छीन लिया। गाड़ी लेकर चारों युवक रोहतक की तरफ फरार हो गए। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। वारदात में शामिल रहे एक आरोपी को पुलिस ने आसौदा थाना क्षेत्र से काबू कर लिया है। उसकी पहचान जयभगवान निवासी जींद के तौर पर हुई है। पूछताछ में उसने गाड़ी छीनने की वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन

सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह ने बताया कि गाड़ी छीनने के बाद ये जींद की तरफ गए थे। उचाना पहुंचकर इन्होंने एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां पुलिस की मौजूदगी देख गाड़ी से उतरकर भाग गए। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही वारदात में शामिल रहे अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed