फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दवा लेने की बजाय युवक ने भूलवश निगला कीटनाशक, मौत

दवा लेने की बजाय युवक ने भूलवश निगला कीटनाशक, मौत

Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
दवा लेने की बजाय युवक ने भूलवश निगला कीटनाशक, मौत
दवा की बजाय युवक ने भूलवश निगला कीटनाशक, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी ।
शहर के वार्ड एक निवासी एक युवक ने दवा लेने के प्रयास में भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक श्रीभगवान के पिता के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड एक निवासी श्रीभगवान दिल्ली की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात था। रविवार को वह घर पर आया हुआ था। इस दौरान अचानक उसके पेट में दर्द उठ गया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि श्रीभगवान ने दवा की बजाय भूलवश अलमारी में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके प्रभाव से कुछ देर बाद ही जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने मौत का कारण भूलवश कीटनाशक का सेवन करना बताया है और इस आधार पर फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

फोटो 11
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed