फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंप हाउस पर कार्यरत दो कर्मचारी करंट लगने से झुलसे, पीजीआई रेफर

पंप हाउस पर कार्यरत दो कर्मचारी करंट लगने से झुलसे, पीजीआई रेफर

Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पंप हाउस पर कार्यरत दो कर्मचारी करंट लगने से झुलसे, पीजीआई रेफर
पंप हाउस के दो कर्मचारी करंट लगने से झुलसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग की मेकेनिकल शाखा में लोहारू कैनाल पंप हाउस पर तैनात अनुबंधन पर लगे दो कर्मचारी करंट लगने से झुलस गए। दोनों कर्मचारियोें सिविल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के नेता रामकुमार कादयान व राज्यपाल राव ने बताया कि पंप हाउस नंबर 6 पर कोई भी नियमित चालक नहीं है। डीसी रेट के तहत लगे कर्मचारी यहां व्यवस्था संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे जगदीश व संदीप को यहां काम करते वक्त करंट लग गया और वो गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। कर्मचारी नेताओं ने विभाग से दोनों घायल कर्मचारियों को उचित मुआवजा व पूरे उपचार का खर्च उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed