{"_id":"5a9c4b254f1c1bf07b8ba766","slug":"11520192293-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद टोल पर सांपला के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहद टोल पर सांपला के लोगों ने किया हंगामा
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
सांपला के लोगों ने टोल फ्री की मांग को लेकर रविवार की सुबह रोहद टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। हंगामे की वजह से टोल वसूली और यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। लोगों ने टोल प्लाजा के बैरियर उठा दिए, जिससे काफी वाहन बिना टोल दिए ही निकल गए। लोगों को शांत कराने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। टोल नाके से गुजर रहे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को भी क्षुब्ध लोगों ने घेर लिया। उनके आश्वासन पर लोग शांत हुए। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हंगामे से टोल कंपनी को 3 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अब इस मामले में लोग सोमवार को एसडीएम सांपला से मिलेंगे।
नेशनल हाईवे-9 पर स्थित रोहद टोल पर रविवार की सुबह 11 बजे गांव सांपला के 200 से अधिक लोग आ गए। इन लोगों ने टोल अधिकारियों, कर्मचारियों के समक्ष सांपला निवासियों के वाहनों को स्थायी रूप से टोल फ्री कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने इंकार किया तो विवाद बढ़ गया। लोगों ने जाम तो नहीं लगाया, मगर सभी नाकों को बैरियर उठाकर टोल फ्री कर दिया। इससे यहां व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। अधिकारी लोगों को समझाते रहे, मगर लोग शांत नहीं हुए। ग्रामीणों की भीड़भाड़ की वजह से कुछ टोल लाइनों पर यातायात प्रभावित हुआ तो बाकी लाइनों से वाहन चालक बिना टैक्स दिए ही निकल दिए। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने के प्रयास शुरू किए।
लोगों की पुलिस के साथ नोक-झोंक
मामले को शांत करने का प्रयास कर रही पुलिस से लोगों की नोंकझोंक हुई। लोगों की अगुवाई कर रहे नगर पालिका सांपला के पूर्व चेयरमैन प्रवीण कोच व इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता सतीश नांदल कई मिनट तक सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह से उलझे रहे। सतीश ने कहा कि अगर टोल पर सांपला के वाहनों को फ्री नहीं किया जाता है तो टोल नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री धनखड़ को घेरा
इसी दौरान कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की गाड़ी टोल के पास पहुंची तो लोगों ने उन्हें भी घेर लिया। फिर मंत्री धनखड़ ने गाड़ी से नीचे उतर लोगों की बात सुनी। लोगों ने कहा कि टोल के करीब 8 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के वाहनों को टोल मुक्त किया गया है जबकि उनका गांव तो टोल के महज एक किलोमीटर से भी कम दायरे में है। फिर उनसे टोल क्यों लिया जा रहा है। इस पर धनखड़ ने कहा कि लोगों की मांग जायज है। वह इस मामले में मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों से बात करेंगे। उनके आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
आज एसडीएम से मिलेंगे लोग
लगभग डेढ़ घंटे तक टोल पर व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही जिससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने 3 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद 1 बजे टोल प्लाजा पर काम सुचारू हो पाया। आज सोमवार को सांपला के लोग एसडीएम सांपला से मिलकर अपनी मांग रखेंगे।
हमें छूट क्यों नहीं : ग्रामीण
दरअसल, सरकार की पॉलिसी के तहत इस टोल पर 8 किलोमीटर के भीतर लगते आठ गांवों रोहद, जाखोदा, आसौदा, दहकोरा, इस्माइला, नयाबांस, गढ़ी सांपला व आसंडा के वाहनों को छूट दी गई है। सांपला के वाहन मालिक भी लंबे समय से इस टोल पर नि:शुल्क आने-जाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में ग्रामीणों ने सीएम विंडो में शिकायत भी दी है जिसकी सुनवाई सोमवार 5 मार्च को होनी है। सुनवाई से एक दिन पहले टोल पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों को छूट दी जा रही है। मगर सांपला बिल्कुल टोल से सटा है, इसके बावजूद उन्हें रियायत क्यों नहीं मिलती। खेती व अन्य कामों के लिए बार-बार आना जाना पड़ता है।
सांपला नहीं है गांव तो कैसे छूट दें
उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर बिजेंद्र तिवारी की मानें तो टोल पर सरकार एवं कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक यह छूट केवल 8 किलोमीटर की सीमा में आने वाले गांवों के लिए है, शहर के लिए नहीं। बेशक सांपला टोल के नजदीक है, मगर वह गांव नहीं बल्कि शहर है। नियमों के बाहर जाकर छूट कैसे दें? रविवार को हुए हंगामे से कंपनी को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
की जा रही है जांच : एसएचओ
सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शांत कराकर लोगों को वापस भेज दिया गया है। टोल कंपनी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
रोहद टोल पर सांपला के लोगों ने किया हंगामा, बेरिकेड्स हटाकर दो घंटे फ्री में निकाले वाहन
टोल फ्री की मांग : इनेलो नेता सतीश नांदल की पुलिस से नोक-झोंक, टोल नाके से गुजर रहे कृषि मंत्री को भी लोगों ने घेरा
-नांदल बोले : टोल से एक किलोमीटर भी दूर नहीं है सांपला, लोग किसी भी सूरत में नहीं देंगे टोल
-टोल मैनेजर ने कहा-सांपला शहर है और शहर के कारण नहीं कर सकते टोल फ्री