{"_id":"5991fe2e4f1c1bab4a8b464b","slug":"11502740014-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हुड़दंग मचाया तो पुलिस ने की युवक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में हुड़दंग मचाया तो पुलिस ने की युवक की पिटाई
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
नशे में धुत्त एक युवक ने सड़क पर हुड़दंग किया तो पुलिस ने सरेआम उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पुलिस के सामने आम लोगों ने भी युवक पर हाथ साफ किया। चौराहे पर पुलिस और आमजन द्वारा युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नशे में धुत्त एक युवक ने झज्जर मोड़ के पास हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। वह बार-बार सड़क के बीचोंबीच जाकर वाहनों के सामने खड़ा हो रहा था। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। यातायात व्यवस्था प्रभावित होते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी ने उसे सड़क के बीच से हटाना चाहा तो नशे की हालत में युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ ली। इसके बाद तो उक्त पुलिसकर्मी ने उसकी धुनाई करनी शुरू दी। इतना ही नहीं उक्त कर्मचारी युवक को मोड़ के नजदीक ले गया और वहां भी उसकी पिटाई जारी रखी। इसके बाद खाकी वर्दी पहने एक और कर्मचारी ने उसके मुंह पर कई थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए।
पुलिस के सामने लोगों ने भी किए हाथ साफ
कुछ राहगीरों ने कहा कि यदि युवक शांत नहीं हो रहा था तो कायदे से पुलिस को उसे थाने में लेकर जाना चाहिए था। लेकिन पुलिस कर्मियों ने थाने ले जाने के बजाय मौके पर ही उसकी पिटाई नहीं करनी चाहिए थी। युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए थी। जबकि पुलिस के बाद आसपास के कुछ रेहड़ी वालों और राहगीरों ने भी उक्त युवक पर हाथ साफ किया। जो भी आता उस पर थप्पड बरसाकर चला जाता। आमजन द्वारा युवक की धुनाई का नजारा पुलिसकर्मी और अन्य राहगीर एक ड्रामे की तरह देखती रहे। जब मौके पर एकत्र भीड़ में एक व्यक्ति ने एक रेहड़ी वाले व्यक्ति से पूछा गया कि तुम युवक को क्यों उसे मार रहे हो, तो उसने कहा सब मार रहे हैं तो मैं भी मार रहा हूं। उक्त मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
- पुलिस के आगे आम लोगों ने भी किया हाथ साफ