फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छापा मारने पहुंची बिजली निगम टीम को बनाया बंधक

छापा मारने पहुंची बिजली निगम टीम को बनाया बंधक

Sat, 12 Aug 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
छापा मारने पहुंची बिजली निगम टीम को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
गांव भिंडावास में शुक्रवार को बिजली निगम झज्जर की दो टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। जहां ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों को 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। हुआ यूं कि बिजली निगम झज्जर की टीम को गांव भिंडावास में शुक्रवार को बिजली चेकिंग के लिए गई हुई थी तो कई घरों में बिजली का तार डायरेक्ट लगा हुआ था तो निगम के कर्मचारियों ने फोटोग्राफी करनी शुरू कर दी। इस पर ग्रामीण भड़क गए और मौके पर मौजूद निगम के कर्मचारियों को खूब-खरी खोटी सुनाई।
ग्रामीणों का कहना था कि पहले ही गांव में बिजली के लंबे-लंबे कट लगते हैं और फिर निगम के कर्मचारी बिजली चेकिंग के लिए गांव में चले आते है। कुछ देर बाद गांव में काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिसके बाद दोनों टीमों को गाड़ियों सहित बंधक बना लिया। बिजली निगम की टीम के साथ धक्का-मुक्की भी गई और कर्मचारियों को एक जगह पर बैठे रहने के लिए कहा। बाद में कुछ देर बाद बंधक बनाए गए कर्मचारियों में से एक कर्मचारी ने गांव भिंडावास में निगम की दोनों टीमों को बंधक बनाए जाने की सूचना निगम के उच्च अधिकारियों को दी और सूचना मिलने के बाद झज्जर निगम की टीम छुछकवास चौकी पहुंची और पूूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

झज्जर निगम टीम के अधिकारी और छुछकवास पुलिस गांव भिंडावास में पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और बंधक बनाए गए कर्मचारियों को उनके चंगुल से छुड़वाया। मामले की शिकायत निगम के अधिकारियों ने छुछकवास पुलिस को दी। बेरी पुलिस अपने साथ तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार करके ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेरी पुलिस स्टेशन में 5 ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समझौते के लिए दबाव बनाते रहे। लेकिन छुछकवास पहुंचे बिजली निगम के शहर एसडीओ, अर्बन एसडीओ ने समझौते के लिए मना कर दिया। इस मामले की शिकायत विभाग के एसडीओ उमेद शर्मा की तरफ से बेरी पुलिस को की गई है।
गांव भिंडावास में बिजली के कर्मचारियों द्वारा बंधक बनाए जाने पर बेरी यूनिट के प्रधान अनिल का कहना है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


वर्जन
गांव भिंडावास में बिजली निगम की दो टीमों को बंधक बनाए जाने की शिकायत निगम के अधिकारियों दी गई थी और मौके पर जाकर दोनों टीमों को छुड़वाया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
- जयकरण, एएसआई बेरी थाना कार्यवाहक प्रभारी।


- मामला बेरी के गांव भिंडावास का
- निगम के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed