{"_id":"5ca654babdec221424307b1f","slug":"111554404538-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में विजिलेंस ने एएसआई पर दर्ज कराया रिश्वत मांगने का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिसार में विजिलेंस ने एएसआई पर दर्ज कराया रिश्वत मांगने का केस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। दादरी सदर थाना एएसआई से विजिलेंस टीम भले ही रिश्वत के 25 हजार रुपये बरामद नहीं कर पाई है, लेकिन इसके बाद भी टीम ने हिसार में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। विजिलेंस डीएसपी शरीफ सिंह ने एएसआई अजीत सिंह पर रिश्वत मांगने का केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अगर आरोपी से रिश्वत के रुपयों की रिकवरी नहीं हो पाई तो धनराशि को खुर्द-बुर्द करने की धारा भी जोड़ दी जाएगी। विजिलेंस टीम अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
बुधवार शाम हिसार से विजिलेंस की टीम चरखी दादरी सदर थाने पहुंची थी। एसआई धर्मबीर, एएसआई सदानंद व रमेश, हेड कांस्टेबल विजय, चालक जयवीर टीम का हिस्सा थे जबकि एसडीओ हरेंद्र देशवाल व एलडीसी अमित को बतौर गवाह टीम में शामिल किया गया था। विजिलेंस टीम ने बताया था कि एक शिकायतकर्ता ने उन्हें सूचना दी थी कि दादरी सदर थाने का एएसआई अजीत सिंह धारा हटाने की एवज में उससे रुपये की डिमांड कर रहा है। विजिलेंस टीम ने बताया कि बुधवार शाम को शिकायतकर्ता ने एएसआई अजीत सिंह को कागज में लपेटकर कर 25 हजार रुपये की नकदी दी थी। पुलिसकर्मी को रिश्वत लेता दबोचने के लिए विजिलेंस टीम ने थाने में छापा मारकर जांच भी की लेकिन नकदी बरामद नहीं हो पाई। टीम ने एएसआई अजीत सिंह से कमरे में करीब आधे घंटे तक पूछताछ की थी। यहां तक की हाथों पर पाउडर लगा होने का अंदेशा होने पर विजिलेंस टीम ने एएसआई के हाथ भी धुलवाए गए लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया। शाम करीब सवा आठ बजे टीम थाने से लौट गई थी। टीम ने हिसार पहुंचकर एएसआई अजीत सिंह के खिलाफ बुधवार देर रात ही मामला कर लिया। वहीं, टीम के पूछताछ करने पर एएसआई की तबीयत बिगड़ गई थी। एएसआई अजीत सिंह का बीपी बढ़कर 160 पहुंच गया था। सदर थाना मुंशी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार रात ही एएसआई अजीत सिंह तबीयत बिगड़ने की बात कहकर अस्पताल के लिए रवाना हुए थे।
दिनभर रही थाने में चर्चा, बोलने से बच रहे अधिकारी
विजिलेंस टीम के छापे की चर्चाएं बुधवार शाम ही जिला के विभिन्न थानों में शुरू हो गई थी। करीब 50 से अधिक पुलिसकर्मी टीम पहुंचने का पता चलते ही सदर थाना पहुंच गए थे। इस दौरान विजिलेंस टीम ने कुछ कर्मचारियों के नाम भी नोट किए थे। वहीं, वीरवार को भी इस मामले की चर्चा थानों में रही। पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दादरी सदर थाने के एएसआई अजीत सिंह के खिलाफ बुधवार देर रात ही रिश्वत मांगने का केस दर्ज हो गया था। अगर रिश्वत के रुपयों की बरामदगी नहीं हुई तो खुर्द-बुर्द करने की धारा भी जोड़ दी जाएगी। - शरीफ सिंह, डीएसपी विजिलेंस, हिसार