{"_id":"5c311ccebdec22048c550fc7","slug":"111546722510-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 रुपये में बेच रहा था एमटीपी किट, स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
350 रुपये में बेच रहा था एमटीपी किट, स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने पकड़ा
विज्ञापन
350 रुपये में एमटीपी किट बेचते पकड़ा
झज्जर। ढाकला सीएचसी की टीम ने शनिवार को एमटीपी किट बेचने वाले दलाल को रंगे हाथ काबू किया है। दलाल से दो एमटीपी किट के लिए 700 रुपये में सौदा हुआ था। आरोपी ने विभाग की टीम को यह बताने से साफ इंकार कर दिया कि उसने यह कहां से खरीदी थी। जिसके बाद टीम ने आरोपी को सदर थाना झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया और आरोपी के खिलाफ एमटीपी एक्ट में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दे दी।
ढाकला सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अचल त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एमटीपी किट बेचने का धंधा चल रहा है। इस पर उन्होंने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर बिठला गांव निवासी दलाल जयबीर से सौदा करवाया। सौदा तय होने के बाद डॉ. त्रिपाठी ने डॉ. पूजा तथा डॉ. गौतम के साथ तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। शनिवार को शाम चार बजे आरोपी जयबीर को टीम ने फर्जी ग्राहक के जरिए सीएचसी ढाकला में बुलाया। जहां पर उसने फर्जी ग्राहक से दो एमटीपी किट के लिए 700 रुपये लिए। जो कि विभाग की टीम के द्वारा नंबर नोट किए हुए 500 व 200 रुपये के एक-एक नोट थे। नोट लेते ही टीम ने आरोपी जयबीर को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने आरोपी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की लेकिन वह टीम को बार-बार बयान बदलता रहा। शाम सात बजे आरोपी को पुलिस के हवाले करते हुए एमटीपी एक्ट में मामला दर्ज करने की शिकायत दे दी गई।
-चार घंटे करवाया टीम को इंतजार
आरोपी जयबीर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को करीब चार घंटे तक इंतजार करवाया। फर्जी ग्राहक से उसका सौदा 12 बजे किट देने का हुआ था लेकिन वह बार-बार समय बदलता रहा। करीब 12 बजे सीएचसी कैंपस में ही किट लेकर पहुंच गया, जहां पर टीम ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
वर्जन
एमटीपी किट के धंधे की सूचना मिली थी। इसके चलते फर्जी ग्राहक तैयार कबर छापा मारा गया तो कामयाबी हाथ लगी। बिठला गांव निवासी जयबीर को 700 रुपये में दो एमटीपी किट बेचते हुए काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ एमटीपी एक्ट में मामला दर्ज करने के लिए सदर थाना झज्जर में शिकायत दे दी गई है।
डॉ. अचल त्रिपाठी, एमओ, सीएचसी ढाकला।