फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गुरूग्राम शीतला माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्घालुओं की बोलेरो गाड़ी को ट्रॉले ने पीछे से मारी टक्कर, 12 लोग घायल

गुरूग्राम शीतला माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्घालुओं की बोलेरो गाड़ी को ट्रॉले ने पीछे से मारी टक्कर, 12 लोग घायल

Wed, 17 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुरूग्राम शीतला माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्घालुओं की बोलेरो गाड़ी को ट्रॉले ने पीछे से मारी टक्कर, 12 लोग घायल
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली रोड स्थित गांव मोरवाला के समीप एक ट्राले ने आगे चल रही बोलरो को मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के चार बच्चों और पांच महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। सभी घायल भिवानी जिले की सिवानी तहसील के गांव सिवाच के रहने वाले हैं। वे गुरुग्राम शीतला माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इमलोटा चौकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवानी तहसील के गांव सिवाच निवासी एक परिवार सुबह करीब तीन बजे गुरुग्राम जाने के लिए बोलेरो में सवार होकर चला था। जब वे गांव मोरवाला के समीप पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे चल रहे डंपर के चालक ने गड्ढा होने के कारण ब्रेक लगा दिए। बोलेरो ने भी ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रहे ट्रॉले ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बोलरो सड़क पर पलट गई और इसमें सवार 12 लोगों को काफी चोटें आईं। घटना में जोरदार आवाज हुई और इसे सुनकर घटनास्थल के समीप रहने वाले ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को निजी वाहनों से चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घटना में बोलरो सवार राजबीर पुत्र अमीलाल(45), जसवीर पुत्र मनीराम (25), उसकी मां सुमित्रा (40) व पत्नी देविका (23), मनोज (20) व उसकी पत्नी प्रियंका (19), कृष्णा पत्नी हवा सिंह (50), अनीता पत्नी संजय (25), उसकी बेटी कशिश (13) व आयुष (10), ऋतिक पुत्र मनोज (4 माह), कालू पुत्र जसवीर(2 साल) को काफी चोटें आईं। चिकित्सकों ने सबसे पहले जयवीर, कृष्णा व सुमित्रा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, इसके बाद अन्य घायलों को भी उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां खड़े ट्रॉले और क्षतिग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि वे एक ही परिवार से हैं। बच्चों और अपने बेटों व पुत्रवधुओं को शीतला माता के दर्शन कराने गुरुग्राम ले जा रहे थे। समय पर पहुंचकर जल्दी वापसी के लिए ही वे जल्दी चले थे। इस भीषण हादसे की खबर मोरवाला के अलावा आसपास के गांवों में ही फैल गई। हादसे के कुछ समय के अंदर ही मौके पर लोगों और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान घायलों को गाड़ी से निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने के लिए अन्य गाड़ी मे बैठाने की कवायद में लोग जुट गए। वहीं, इस हादसे की चर्चा दिनभर समीपवर्ती गांवों में रही।

हादसे में घायल एक ही परिवार के हैं। आरोपी ट्रॉला चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों के बयान पर जांच शुरू कर दी है।
जगराम, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed