{"_id":"5bbe5bd0867a55286c027476","slug":"111539202000-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मासूम की मौत
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सैनीपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। दूध पिलाते समय उसकी तबीयत बिगड़ी थी और अस्पताल पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानते हुए कार्रवाई की है। मूलत: उत्तर प्रदेश का निवासी कल्लन पिछले कुछ समय से सैनीपुरा में रह रहा है। मंगलवार को उसकी पत्नी अपनी डेढ़ माह की बच्ची को दूध पिला रही थी। इस दौरान अचानक से बच्ची बेसुध होने लगी। यह देख कल्लन व उसकी पत्नी घबरा गए। वे उसे तुरंत शहर के ट्रामा सेंटर में लेकर आए। यहां पर बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि यह घटना इत्तफाक से हुई है। अभी तो यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची की मौत किन कारणों के चलते हुई है।