{"_id":"5adb98e74f1c1b6e098b5b73","slug":"111524340967-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर फब्ती कसी तो बेटा आया बचाने, डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर फब्ती कसी तो बेटा आया बचाने, डंडे से पीटा
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
उपमंडल के एक गांव में महिला पर फब्तियां कसने पर शुक्रवार की शाम विवाद हो गया। विवाद में व्यक्ति ने महिला और उसके बेटे की फब्तियां कसने का विरोध करने पर डंडे से पिटाई कर दी। डंडे से पिटाई के कारण युवक घायल हो गया। घायल युवक ने गांव के निवासी व्यक्ति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मांडोठी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह ऑटो चलाता है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर लौटा तो गांव निवासी अजय उसकी मां के साथ झगड़ा कर रहा था। जब उसने बीचबचाव किया तो अजय ने डंडे से दोनों पर वार शुरू कर दिए। मारपीट में वह और उसकी मां जख्मी हो गए। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर अजय फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में था और उसने महिला पर फब्तियां कसी थी। उधर, मांडोठी चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर पूछताछ की जाएगी।