{"_id":"59f8de0c4f1c1bcf538ba16a","slug":"111509481996-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों से तलवार व पिस्तौल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों से तलवार व पिस्तौल बरामद
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवार और पिस्तौल समेत दो युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अवैध हथियार पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो युवक दबोचे हैं। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मंगलवार सुबह सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव घिकाड़ा में दो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार लिए घूम रहे हैं। इसी आधार पर प्रधान सिपाही अशोक कुमार व प्रधान सिपाही अनिल के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर कार्रवाई करने के लिए पुलिस मौके पर भेजी गई। प्रधान सिपाही अशोक कुमार की टीम ने दबिश देकर घिकाड़ा निवासी महेश उर्फ बंदू को दबोचा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद की गई। वहीं प्रधान सिपाही अनिल कुमार ने इसी एरिया में दबिश देकर घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली को दबोचा जिसके पास एक अवैध तलवार बरामद की गई है।
सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिनसे कुछ आपराधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है।