{"_id":"596bb1744f1c1baf4c8b46e4","slug":"111500230004-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेला से डंपर चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अटेला से डंपर चोरी, अज्ञात पर मामला दर्ज
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेला से डंपर चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
अटेला से चोरी डंपर के मामले में पुलिस ने पीड़ित मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में डंपर मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि उसने शुक्रवार सांय अपनी गाड़ी अटेला के समीप पेट्रोल पंप पर खड़ी कर दी थी और घर आकर सो गया। जब सुबह तीन बजे डंपर लेने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो वहां से डंपर गायब मिला। धर्मेंद्र ने बताया कि उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उसे पता चला की डंपर में लोड क्रशर को खेड़ी गांव की नहर के समीप खाली किया गया है और इसके बाद चोर खाली डंपर लेकर फरार हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच की और इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।