फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव छारा में सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट

गांव छारा में सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट

Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गांव छारा में सिंचाई विभाग की टीम से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव छारा में बीती देर सायं नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में जेई समेत कुछ अन्य कर्मचारियों को चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस ने मारपीट करने, छीना झपटी, सरकार काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग बेरी डिवीजन के जेई रामप्रकाश ने कहा है कि वीरवार की शाम को उनकी टीम गांव छारा में चेकिंग पर थी। टीम में राजकुमार, दीपक, जयवीर, ओमप्रकाश, सुरेश आदि भी शामिल थे। करीब सवा सात बजे जब वे चेकिंग करते हुए छारा माइनर की आरडी-45700 के पास पहुंचे तो वहां पाइप लगाकर नहरी पानी की चोरी की जा रही थी। टीम में शामिल कर्मचारियों ने पाइप हटाकर पानी की चोरी रोकने का प्रयास किया तो वहां सात-आठ लोग आ गए। आते ही उन्होंने मारपीट व छीना झपटी शुरू कर दी। मारपीट में उन्हें हलकी चोटें आई, दीपक का तो मोबाइल भी टूट गया। किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भागे। उक्त ग्रामीणों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नहरों से पानी चोरी हो रही है। जब चोरी रोकने का प्रयास किया जाता है तो टीम के साथ मारपीट की जाती है। पिछले महीने रोहद और दुल्हेड़ा में भी ऐसा ही हुआ। उधर, सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed