फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दीवार तोड़ दे रहे चोरी की वारदातों को अंजाम, पुलिस के हाथ खाली

दीवार तोड़ दे रहे चोरी की वारदातों को अंजाम, पुलिस के हाथ खाली

Fri, 30 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दीवार तोड़ दे रहे चोरी की वारदातों को अंजाम, पुलिस के हाथ खाली
चौकी के पास चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर नकदी और मोबाइल चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
पुलिस स्टेशन के समीप बस स्टैंड पर स्थित एक मोबाइल शॉप की पीछे की दीवार तोड़कर चोर हजारों की नकदी और मोबाइल चोरी करके ले गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बौंदकलां निवासी मदन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बस स्टैंड पर मोबाइल रिचार्ज और सेल की दुकान है। बुधवार रात्रि करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर गया था। वीरवार सुबह उसने दुकान खोली तो दीवार टूटी थी। उसने दुकान में ही 32 हजार रुपये की नकदी भी रखी थी जो नहीं मिली। इसके साथ ही मोबाइल सेट भी गायब मिले। एसएचओ भीम सिंह और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी वारदात स्थल का मुआयना किया है। एसएचओ ने कहा कि दुकानदारों को एकत्रित होकर चौकीदार की व्यवस्था करनी चाहिए। दूसरी तरफ एसएचओ ने बताया कि पुलिस पूरी रात्रि गांवों में गश्त कर रही थी।


जनवरी में दो बार एसबीआई में लगी चुकी है सेंध, फरवरी में एक दुकान में चोरी
13/14 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में भी दो नकाबपोश चोर बैंक में सेंध लगा चुके है। गनीमत रहा कि स्ट्रांग रूम की अलमारी नहीं टूटने पर कैश चोरी नहीं हुआ। इसके बाद भी 28/29 जनवरी की रात्रि को भी फिर से बैंक में सेंध का प्रयास हुआ था। बैंक ने चोरी की वारदातों से आहत होकर रात्रि में गार्ड रख लिया है। गत 27/28 फरवरी को किसान बैटरी हाउस में भी दीवार तोड़कर चोर हजारों रुपये के इंवर्टर, तार व बैट्री चोरी कर ले गए थे। पुलिस अभी तक किसी भी मामले को ट्रेस आउट करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed