{"_id":"59f23a3f4f1c1b68678b7d1a","slug":"101509046847-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिकाढ़ा पंप हाउस से अधेड़ का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिकाढ़ा पंप हाउस से अधेड़ का शव बरामद
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिकाढ़ा पंप हाउस से अधेड़ का शव बरामद
सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवाया शव
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
घिकाड़ा पंप हाउस से वीरवार सुबह एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है।
सदर थाना एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि पानी के बहाव के साथ एक शव घिकाड़ा पंप हाउस पहुंचा है। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव अर्धनग्न अवस्था में होने के चलते शिनाख्त संबंधी कोई कागजात भी पुलिस को नहीं मिले। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचे लोगों से भी पूछताछ की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटों के लिए शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।