फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली मार्ग पर रोहद टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

छोछी निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में काम करता है। शनिवार को वह किसी काम के सिलसिले में वह बहादुरगढ़ आ गया। यहां बहादुरगढ़ में उसके ताऊ ईश्वर (30) मिल गए। शाम को वे दोनों बाइकों पर सवार होकर गांव की ओर चल दिए। जब वे रोहद टोल के पास पहुंचे तो रोहतक की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार ने उसके ताऊ की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें काफी चोटें आई। गंभीर हालत में उसने ताऊ ईश्वर को सांपला के अस्पताल के भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नवीन ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed