फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime news

दरिंदे की धरपकड़ के लिए जुटीं चार टीमें

Mon, 15 Feb 2016 01:30 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के साथ दुराचार करने वाले दरिंदे की धरपकड़ के लिए चार टीमें लगी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सुमित कुमार के निर्देश पर डीएसपी सुरेश कुमार की देखरेख में चारों टीम सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी का सुराग लगा रही हैं। थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और उसे दबोचने के लिए स्वयं उनकी टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआईए और साइबर सेल की टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन


जिस वरना गाड़ी में युवक के आने की बात सामने आई है, उसको लेकर भी विभिन्न एजेंसियों से पता किया जा रहा है। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही इस वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जिस अस्पताल में यह घटना हुई है, वहां पर पहरा बढ़ा दिया गया है। आईसीयू वार्ड में जाने वाले तीमारदारों और अन्य लोगों को पहचान के बाद ही जाने दिया जा रहा है। उन पर निगरानी भी रखी जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले

ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने वाली प्रसूता के साथ अस्पताल में दुराचार और दूसरे अस्पताल में छेड़खानी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस दोनों अस्पतालों से फुटेज हासिल कर कई पहलुओं से खंगाल रही है। दिल्ली-रोहतक रोड और हाईवे पर दुकानों, शोरूमों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज जांची गई है। यहां से भी वरना गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।



जिस निजी अस्पताल में प्रसूता के साथ दुराचार हुआ है, उसके बारे में गहन छानबीन की जा रही है। यदि जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आई तो हर हाल में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed