{"_id":"5dc847ba8ebc3e5b191b9a40","slug":"crime-jhjhar-news-rtk5269432146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठूंस-ठूंसकर दो कैंटर में चढ़ा रखे थे 27 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठूंस-ठूंसकर दो कैंटर में चढ़ा रखे थे 27 गोवंश
विज्ञापन
कैंटर से उतारा गया गोवंश, जो कि बेहोशी हालत में मिला
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश को दो कैंटरों में ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे गोतस्करों की रविवार को गोरक्षकों के साथ झड़प हो गई। गोरक्षकों पर इस दौरान आरोपियों ने कैंटर चढ़ाने का भी प्रयास किया। लेकिन गोरक्षकों की टीम ने बचाव कर तस्करों को काबू कर लिया। गोवंश को गुरूग्राम रोड स्थित गोतीर्थ में उतारा गया। जहां पर गोवंश की हालत देखकर युवा भड़क गए।
गोवंश को गाड़ियों से उतारने के बाद युवा गाड़ियों को आग के हवाले करने की बात कर रहे थे, जिस पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवाओं को समझा-बुझाकर वहां से हटाया गया। गोवंश उतारने के बाद पता लगा कि एक गाय की दम घुटने से मौत हो गई है, वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फरीदकोट जिले के थाड़ा गांव निवासी कर्मजीत व जश्नदीप के तौर पर हुई है।
दो तस्कर भागने में कामयाब
गोरक्षकों ने जब गोवंश की गाड़ियों को देखा तो उस समय चार लोग दोनों कैंटरों में चालकों सहित मौजूद थे। जब गोरक्षकों की टीम ने इनका पीछा किया तो दो लोग रास्ते में ही कूदकर फरार हो गए। वहीं बेरी फाटक के पास टीम ने दोनों गाड़ियों को काबू कर लिया। काबू करने के बाद गाड़ियों को गुरूग्राम रोड के गोतीर्थ लाया गया, जहां पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
ठूंस रखी थी 17 गाय और 10 बैल
गोतस्करी की सूचना पर क्षेत्र से सैकड़ों युवा गुरुग्राम रोड के गोकुल तीर्थ पहुंच गए। गाड़ियों से जब गोवंश उतारा गया तो सामने आया कि दो गाड़ियों में ही 17 गाय व 10 बैल को भरा गया था। दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई। वहीं चार गोवंश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। युवाओं ने गाड़ियों की आग लगाने की बात कही तो पुलिस प्रशासन ने तुरंत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं गोतीर्थ के संचालक सुनील निमाणा ने भी युवाओं को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
गोरक्षकों के दल ने गाड़ी का पीछा किया तो तस्करों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं युवाओं को शांत करवा कर घायल गायों का गोशाला में उपचार शुरू करवा दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 307 व गोसंर्वधन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो तस्कर फरार हो गए, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- जितेंद्र कुमार, एसएचओ, सिटी थाना झज्जर।