फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime

कैदी वैन में चले सर्जिकल ब्लेड, एक बंदी घायल

Wed, 24 Jul 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crime
दुलीना जेल के पास कैदी वैन में दो बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक ने दूसरे को सर्जिकल ब्लेड से घायल कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल के बयान देर रात तक पुलिस द्वारा दर्ज नहीं किए गए थे। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैदी वैन में आठ आरोपियों को सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था। जहां से लौटते समय दुलीना चौकी के पास कैदी वाहन में झगड़ा हो गया। झगड़े में बंदी कमल पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव आसौदा ने मोहित पुत्र अशोक निवासी गांव भदानी को सर्जिकल ब्लेड से घायल कर दिया। घटना के कारण मचे शोर की वजह से हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने वाहन को तुरंत जेल तक पहुंचाया। जहां पर घायल के अलावा दूसरे बंदियों को जेल में ले जाया गया तथा घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

फिर दिखी सुरक्षा में बड़ी चूक
कैदियों व बंदियों को पेशी पर ले जाने में झज्जर पुलिस द्वारा लगातार लापरवाही दिखाई जा रही है। लापरवाही की वजह से ही करीब छह माह पूर्व कैदी वाहन से कूदकर दो आरोपी फरार हो गए थे। जिन्हें काफी दिन के प्रयासों से काबू किया गया। वहीं कुछ ऐसी ही चूक मंगलवार को दिखी क्योंकि पेशी के दौरान ही सर्जिकल ब्लेड आरोपी के पास कहां आया है। अगर सुरक्षाकर्मियों ने पूरी सावधानी दिखाई होती तो ब्लेड आरोपी तक नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

हमारे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद घायल के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रुपेश कुमार, चौकी इंचार्ज, दुलीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed