फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime,jhajjar bahadurgarh news,Before drying the henna of the hands, the vermilion of the demand was destroyed

हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ गया मांग का सिंदूर

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crime,jhajjar bahadurgarh news,Before drying the henna of the hands, the vermilion of the demand was destroyed
दुजाना-महराना मार्ग पर फाटक के पास वीरवार की रात को सड़क पर खराब खड़े ट्राले से बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। जिस बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हुई है। वह चार दिन पहले दिल्ली की युवती से विवाह के बंधन में बंधा था और अभी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उससे पहले उसका सुहाग उजड़ गया। शुक्रवार को पुलिस ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में नितिन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा नीरज ने बताया कि चिमनी गांव निवासी नितिन की शादी 19 जुलाई को हुई थी। गांव से बारात दिल्ली के ओखला में गई थी। विवाह होने के बाद 20 जुलाई को गांव में रिशेप्सन का कार्यक्रम किया गया था। परिवार में इकलौता होने के कारण नितिन की शादी धूमधाम से की गई थी। बड़ी बहन ममता की शादी दौलताबाद में हुई है। दूसरी बहन पूजा का रिश्ता दिल्ली में कर रखा हुआ है।
विज्ञापन

बहनें अब किसकी कलाई पर बांधेंगी राखी
चाचा नीरज ने बताया कि नितिन दिल्ली में जिम की ट्रेनिंग कर रहा था। वीरवार को फीस भरने के बाद गांव आ रहा था। जब वह दुुजाना मार्ग पर रेलवे फाटक पर पहुंचा तो सामने वाहन की लाइट पड़ने पर सड़क पर खड़े खराब ट्राले से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद नितिन ने मौके पर दम तोड़ दिया था। नितिन दो बहनों का इकलौता भाई था। अब रक्षाबंधन पर बहनें किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच नितिन का अंतिम संस्कार कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार देर रात दुजाना मार्ग पर फाटक के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक के परिजनों की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
- शेर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed