फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crime graph increased in Bahadurgarh: Accused of killing child by crushing him with car, case registered

बहादुरगढ़ में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: बच्चे को कार से कुचलकर मारने का आरोप, केस दर्ज; KMP पर बदमाशों ने लूटी कार

Wed, 26 Feb 2025 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 26 Feb 2025 01:41 PM IST
सार

सीआईए-2 पुलिस को सूचना मिली कि हिसार के हांसी क्षेत्र के गांव शेखपुरा की रहने वाली महिला कविता नेपाल से नशीले पदार्थ की तस्करी का काम करती है। नशीला पदार्थ वह हरियाणा में अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करती है और अब वह बहादुरगढ़ में अपने किसी जानकार को यह नशीला पदार्थ देने के लिए पहुंचेगी।

विज्ञापन
Crime graph increased in Bahadurgarh: Accused of killing child by crushing him with car, case registered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ में उपमंडल के गांव डाबौदा खुर्द में एक शख्स पर एक डेढ़ वर्षीय बच्चे को कार से कुचलकर मारने का आरोप है। घटना 10 फरवरी की है। 11 फरवरी को परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब परिजनों की ओर से लापरवाह कार चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महेश निवासी डाबौदा खुर्द ने बताया है कि 10 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे तेजस के साथ गली में खड़ा था। तेज करीब उनसे 20 मीटर दूरी पर था और उनके साथ खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही साहिल अपनी ऑडी कार में तेज गति से चलाता हुआ आया और उनके भतीजे को कुचल दिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। महेश ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद उन्होंने उसे पकड़ा और उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन


इसके बाद वे तेजस को होस्पिटल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने तेजस की मौत की पुष्टि कर दी। महेश का कहना है कि इस घटना के बाद परिवार सदमे में था। महेश ने कहा कि इस घटना के बाद इसी दिन रात के समय साहिल के परिवार के लोगों ने उन पर समझौते का दबाव बनाया और तेजस के पिता दिनेश से पुलिस की मदद से समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए। घटना के बाद वे बेहद दुखी थे। अब 25 फरवरी को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि साहिल अपराधिक प्रवृत्ति का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केएमपी पर पिस्तौल के बल पर चार बदमाशों ने लूटी कार

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस पर डाबौदा गांव के पास स्विफ्ट सवार चार बदमाशों ने एक कार लूट ली। शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों और कार का कोई सुराग नहीं लगा है।

पुलिस को दी शिकायत में निजाकत निवासी कुल्हेड़ी, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह हैंडी क्राफ्ट का काम करता है। बुधवार की सुबह वह अपनी वैगनार कार में बैग भरकर अपने साथी सलाईदीन निवासी गोगिया खेड़ा, जिला मुजफ्फरनगर के साथ केएमपी के रास्ते मानेसर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह केएमपी पर डाबौदा गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उनके आगे आकर रुकी। उसमें से चार युवक उतरे।

आरोप है कि उनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। निजाकत के अनुसार, उक्त युवकों ने उनसे कहा कि नीचे उतर जाओ और गाड़ी की चाबी दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इस पर वे नीचे उतर गए और उक्त युवक गाड़ी व माल को लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी में मोबाइल, दो हजार रुपये उसके, सलाईदीन के 1500 रुपये के अलावा गाड़ी में 40 हजार का माल रखा था। थाना सदर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

1 किलो 775 ग्राम अफीम समेत महिला काबू

अपराध जांच शाखा-2 पुलिस ने रोहद टोल प्लाजा के पास से एक महिला को नशीले पदार्थ अफीम के साथ पकड़ा है। तलाशी में महिला के पास से 1 किलोम 775 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। महिला हांसी के गांव शेखपुरा की रहने वाली है। अधिकारियों ने बताया कि महिला नेपाल से अफीम की तस्करी के हरियाणा में अवैध रूप से बेचने का काम करती है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए-2 पुलिस को सूचना मिली कि हिसार के हांसी क्षेत्र के गांव शेखपुरा की रहने वाली महिला कविता नेपाल से नशीले पदार्थ की तस्करी का काम करती है। नशीला पदार्थ वह हरियाणा में अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करती है और अब वह बहादुरगढ़ में अपने किसी जानकार को यह नशीला पदार्थ देने के लिए पहुंचेगी। फिलहाल रोहद टोल प्लाजा पर खड़ी है। सूचना पर पुलिस तुरंत रोहद टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पर महिला एक बैग लेकर खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने पहुंचते ही महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा और उसकी तलाशी के लिए आग्रह किया।


महिला ने पूछताछ में अपना नाम कविता निवासी हांसी बताया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी को भी सूचित किया गया और मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उप आबकारी व कराधान आयुक्त विजय भाटिया पहुंचे। इस दौरान महिला कविता की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पॉलीथिन में 1 किलो 775 ग्राम नशीला पदार्थ अफीम बरामद हुई। इस आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला से बरामद हुई अफीम की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed